240 ग्राम हैरोईन सहित दो नाईजीरियन गिरफ्तार

Wednesday, Apr 25, 2018 - 12:32 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : एस.टी.एफ. टीम ने आज 240 ग्राम हैरोईन सहित दो नाईजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चुकवुमा उर्फ जिंमी और ओनीयेका केनीथ के रूप में हुई है। यह जानकारी एस.टी.एफ. के एस.पी. राजिन्द्र सिंह सोहल ने दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को हैरोईन सहित इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-3 स्थित मैंगो पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस को अपना इंडिया में रहने संबंधी वीजा नहीं दिखा सके। दोनों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। 

Punjab Kesari

Advertising