नशीले पदार्थों सहित नाइजीरियन महिला समेत दो लोग गिरफ्तार

Friday, Apr 20, 2018 - 01:14 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) ने दो नाइजीरियंस को नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला व उसका दोस्त शामिल है। दोनों के कब्जे से 50 ग्राम कोकीन और 50 ग्राम हैरोइन और 40 हजार रुपए ड्रग मनी बरामद की गई। महिला मोहाली के सैक्टर-80 में रह रही थी और दोस्त के साथ मिलकर नशा सप्लाई करने में संलिप्त थी। 

एस.टी.एफ. ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को नाकेबंदी के दौरान दबोचा। दोनों एक्टिवा पर नशीले पदार्थ की सप्लाई करने जा रहे थे। दोनों के खिलाफ एस.टी.एफ. पुलिस स्टेशन फेज-4 मोहाली में एन.डी.पी.एस. एक्ट और फॉरनर एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 

एस.टी.एफ. के एस.पी. राजिन्द्र सिंह सोहल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एस.टी.एफ. की टीम ने ए.एस.आई. अवतार सिंह सोही की अगुवाई में सैक्टर-80 में नाकेबंदी की थी। इस दौरान एक्टिवा पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। महिला का नाम ‘राईटा’ है जबिक उसके साथी का नाम ‘जूडे जस्टिन’ है। 

दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों आरोपी सैक्टर-80 मोहाली की एक प्राइवेट कोठी की पहली मंजिल पर बतौर किराएदार रह रहे थे और दिल्ली से नशीले पदार्थ लाकर यहां बेचते थे। दोनों के घर में चैकिंग करने पर वहां से एक इलैक्ट्रॉनिक तराजू और खाली पॉलिथीन भी मिला।

नहीं था वैलिड वीजा :
पुलिस अधिकारी सोहल ने बताया कि दोनों के पास इंडिया में रहने के लिए कोई वैलिड वीजा, वैलिड पासपोर्ट आदि नहीं था। गिरफ्तार की गई यह नाइजीरियन महिला डेढ़ वर्षीय बच्चे की मां है। जब उसे अदालत में पेश किया तो बच्चा भी उसके साथ था। पुलिस ने अदालत से रिमांड मांगा लेकिन अदालत ने पुरुष व महिला को बच्चे के साथ न्यायिक हिरास्त में भेज दिया।

Punjab Kesari

Advertising