कार लूटने के मामले में सेना का जवान गिरफ्तार, आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

Friday, Apr 13, 2018 - 08:47 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : सैक्टर-26 की क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर पठानकोट में सेना में कार्यरत मोगा निवासी राजविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार सैक्टर-9 से एक व्यक्ति की कार 15 नवम्बर, 2017 को लुटेरों ने गनप्वाइंट पर लूटी थी। कार लूटने के बाद वे उसे डेराबस्सी के पास फैंक कर फरार हो गए थे। इसे पहले भी लुटेरे गन प्वाइंट पर शहर में कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे। 

सैक्टर-4 निवासी सुभाष कंग ने कार लूटने की शिकायत सैक्टर-5 मेंं दर्ज करवाई थी। इसके बाद मोहाली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था और पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया था कि पंचकूला से तीन जगहों से कारों को लूटा था। 

पंचकूला पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। आरोपियों की पहचान अजय पाल मोगा निवासी, हरसिमरन फिरोजपुर व अर्शदीप फिरोजपुर निवासी के रूप में हुई थी। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि 15 नवम्बर की लूट मेंं एक अन्य साथी के बारे मेंं बताया, जो सेना में कार्यरत है। उसे पुलिस ने पठानकोट से गिरफ्तार किया है। 

Punjab Kesari

Advertising