घर पर खाना बनाने आई नाबालिगा के साथ जबरन दुराचार का प्रयास, दांत से काट भागी दरिंदे के चंगुल से

Wednesday, Mar 21, 2018 - 08:49 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : घर पर खाना बनाने के लिए आई नाबालिगा के साथ जबरन दुराचार करने का प्रयास करने के मामले में इंडस्ट्रीयल एरिया पुलिस ने कालोनी नम्बर 4 निवासी दीपक (20) के खिलाफ पोक्सो और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

 

आरोपी ने जब पीड़िता के साथ दुराचार का प्रयास किया तो इस पर पीड़िता ने उसका जमकर मुकाबला किया और इस दौरान उससे हाथापाई करते हुए युवक को दांत से काटते हुए उसके चंगुल ने निकल कर सीधा अपने परिजनों के पास पहुंची और आपबीती अपने परिजनों को बताई। इस पर परिजनों ने तुरंत इस बात की सूचना थाना पुलिस को दी। 

 

दोनों परिवारों में थी अच्छी जान-पहचान :
पीड़िता और आरोपी के परिजन एक-दूसरे के अच्छे जानकार हैं। आरोपी युवक के परिजन बाहर गए हुए थे। इस दौरान दीपक घर पर अकेला ही था। दीपक के घरवालों ने पीड़िता के परिजनों से कहा कि दीपक घर पर अकेला है, अपनी बेटी को उसका खाना बनाने के लिए भेज दें। 

 

इस पर पीड़िता के घर वालों ने उसे दीपक के घर पर भेजा था लेकिन इस दौरान दीपक ने इस बात का फायदा उठाते हुए पीड़िता को जबरन पकड़ लिया और दुराचार करने का प्रयास किया लेकिन पीड़िता ने उसका सामना किया और जैसे-तैसे दीपक के घर से बच निकलकर अपने घर पहुंची।

Punjab Kesari

Advertising