दिल्ली से मोहाली हैरोइन सप्लाई करने आ रहे 2 नाइजीरियन धरे

Friday, Dec 15, 2017 - 10:41 AM (IST)

मोहाली(राणा/कुलदीप) : एस.टी.एफ. द्वारा नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले दो नाईजीरियन व्यक्तियों को नशीले पदार्थ हैरोइन सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए नाईजीरियन व्यक्तियों के नाम जौहन तथा कोलिस बताए जाते हैं। 

 

प्राप्त जानकारी मुताबिक दोनों नाईजीरियन दिल्ली से यहां मोहाली में किसी व्यक्ति को हैरोइन की सप्लाई देने के लिए आए थे। एस.टी.एफ. ने गुप्त सूचना के आधार पर फेज-5 के नजदीक मैंगो पार्क के नजदीक नाका लगाया हुआ था। जैसे ही दोनों व्यक्ति हैरोइन की सप्लाई ले कर पहुंचे तो पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। 

 

भले ही सप्लाई लेने वाला व्यक्ति पुलिस की मौजूदगी देख कर मौके पर नहीं आया लेकिन एस.टी.एफ. ने दोनों से 265 ग्राम हैरोईन बरामद कर ली है। 
आज दोनों को मोहाली की अदालत में पेश किया गया जिस दौरान अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

 

हैरोइन सहित इन्दु का भी पुलिस रिमांड बढ़ा :
एस.टी.एफ. द्वारा हैरोइन तस्कर अंबाला निवासी स्वीटी तथा गुरप्रीत गंजा की गिरफ्तारी के बाद मनोज कुमार मामू की निशानदेही पर मोगा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई गई इंदु नाम की महिला को भी आज एक दिन के रिमांड उपरांत अदालत में पेश किया गया। अदालत ने इन्दु को भी एक दिन के और पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एस.टी.एफ. को इन्दु के पास से काफी अहम खुलासे होने की संभावना है। उस से पूछताछ जारी है।
 

Advertising