भाजपा नेता गुरनाम सिंह लाखों की ठगी के आरोप में गिरफ्तार

Tuesday, Dec 12, 2017 - 08:21 AM (IST)

लालडू(गुरप्रीत) : पुलिस ने लाखों की ठगी के मामले में डेराबस्सी के गांव खेड़ी गुजरां निवासी भाजपा नेता गुरनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस केस में कथित आरोपी गुरनाम सिंह की पत्नी, पुत्र और पुत्रवधू भी शामिल हैं, जो अभी फरार हैं। गुरनाम सिंह पर डेराबस्सी थाने में भी करोड़ों रुपए की ठगी संबंधी कई शिकायतें दर्ज हैं, जिस पर पुलिस अभी छानबीन कर रही है। 

 

लालडू थाना प्रभारी पुषपिंदर सिंह ने बताया कि पिछले कई महीने पहले गांव हरिपुर हिंदुआ, डेराबस्सी निवासी शीशपाल व महिंदर सिंह पुत्र मोती राम ने एस.एस.पी. को शिकायत दी कि गांव खेड़ी गुजरां के निवासी गुरनाम सिंह पुत्र साधू सिंह, उसकी पत्नी स्वर्ण कौर, पुत्र गुरमीत तथा पुत्रवधू रेखा चौधरी ने कथित तौर पर विदेश भेजने के नाम पर किश्तों में करीब 35 लाख रुपए लिए लेकिन काफी समय बीत जाने पर न तो उनको विदेश भेजा गया व न ही उनके पैसे वापिस किए। पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर गुरनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश का किया गया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 

Advertising