दिल्ली में नाईजीरियन महिला से लाकर चंडीगढ़ में बेचता था हैरोइन, दोनों काबू

Tuesday, Aug 08, 2017 - 11:46 AM (IST)

कुराली(बठला) : पुलिस ने एक नाईजीरियन महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 135 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। आरोपी जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सी गांव अनदाना जिला संगरूर चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में हैरोइन बेचता था और वह उत्तम नगर दिल्ली निवासी नाईजीरियन महिला से हैरोइन खरीदकर लाता था। 

 

एस.पी. हरबीर सिंह अटवाल और डी.एस.पी. गुरविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने कुराली में गश्त के दौरान जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सी को गिरफ्तार किया, जो सन्नी एन्क्लेव, खरड़ में रहता है। पुलिस ने उससे 10 ग्राम हैरोइन बरामद की। उससे पूछताछ के दौरान एस.एच.ओ. कुराली भारत भूषण ने अडाह मोरिन पत्नी गोडविन (नाईजीरियन) निवासी उत्तम नगर, दिल्ली को गिरफ्तार किया। 

 

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति और नाईजीरियन महिला से पूछताछ दौरान सामने आया कि जसविंद्र सिंह जस्सी दिल्ली से अडाह मोरिन से हैरोइन लेकर आता था और आगे अपने ग्राहकों को चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्र में बेच देता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मोहाली कोर्ट में पेश किया और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Advertising