पुलिस के डिसमिस होमगार्ड से मिला 1 किलो 15 ग्राम नशीला पदार्थ

Wednesday, Apr 26, 2017 - 12:35 PM (IST)

मोहाली(राणा) : चंडीगढ़ पुलिस से निलंबित होमगार्ड गगन को मोहाली पुलिस ने 1 किलो 15 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 

 

महिला तस्कर की निशानदेही पर दबोचा :
पुलिस ने तीन दिन पहले चंडीगढ़ सैक्टर-56 से सोनाक्षी उर्फ पूजा नाम की महिला को 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। उसने पुलिस रिमांड के दौरान गगन का नाम पुलिस को बताया था। उसकी निशानदेही पर जब पुलिस ने आरोपी गगन के डड्डूमाजरा स्थित घर में रेड की तो वहां से 1 किलो 15 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। गगन को भी घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि वह सोनाक्षी से नशीले पदार्थ खरीदकर चंडीगढ़ में बेचता था। 

 

महिला से छेड़छाड़ करने पर हुआ था डिसमिस :
पुलिस ने बताया कि आरोपी गगन चंडीगढ़ पुलिस में होमगार्ड की नौकरी करता था। उसने एक महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट की थी। महिला की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर रिपोर्ट सीनियर अफसरों को भेजी गई थी। इसके बाद उसे डिसमिस कर दिया। 

Advertising