रेलवे डिपो से लोहा चोरी कर बेचते पकड़ा गया सीनियर सैक्शन इंजीनियर

Saturday, Mar 25, 2017 - 11:21 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : आर.पी.एफ. ने रेलवे स्टेशन के ट्रैक्शन रेलवे डिपो (टी.आर.डी.) से लोहा चोरी करते हुए सीनियर सैक्शन इंजीनियर आर. के. बहल और ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपी को भी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आर.पी.एफ. के एस.एच.ओ. गुरजसबीर सिंह ने बताया कि त्रिभुवन भी आर. के. बहल के साथ उस समय मौजूद था, जब वह चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्थित ट्रैक्शन रेलवे डिपो से ओ.एच.ई. संबंधित सामान को चोरी कर मौलीजागरां स्थित राजीव कालोनी में कबाड़ी की दुकान पर बेच रहा था। 

 

आर.पी.एफ. की टीम को देखकर ही त्रिभुवन मौके से फरार हो गया। मुख्य आरोपी सीनियर सैक्शन इंजीनियर आर. के. बहल और ऑटो चालक को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी त्रिभुवन को शुक्रवार को अंबाला कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उधर, दूसरी मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. संदीप कुमार ने बताया कि ट्रैक्शन रेलवे डिपो के रिकार्ड और सामान की चैकिंग की जा रही है। पता लगाया जा है कि इससे पहले भी आर. के. बहल ने रेलवे का सामान तो नहीं बेचा है।
 

Advertising