घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ कर पीटा, एक युवक गिरफ्तार

Monday, Feb 10, 2020 - 11:38 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : मलोया में चार युवकों ने नाबालिग के घर में घुसकर छेड़छाड़ के बाद उसकी पिटाई कर दी। युवती के भाई ने विरोध किया तो चार युवकों ने उसका पीट पीटकर बुरा हाल कर दिया। किशोरी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी पीरू को दबोच लिया जबकि तीन युवक भागने में कामयाब हो गए। मलोया थाना पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर पीरू समेत अन्य युवकों पर मामला दर्ज किया है। 

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार करीब चार बजे पीरू समेत चार युवकों ने घर का दरवाजा खटखटाया। उसने दरवाजा खोला तो पीरू उसकी छोटी बहन को बाहर भेजने को कहने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो पीरू और उसके साथियों ने उसके कपड़े फाड़कर छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी का भाई बीच बचाव करने लगा तो आरोपियों ने उसकी पिटाई करने लगे। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मलोया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीरू को दबोच लिया जबकि उसके तीन साथी मौका मिलते ही फरार हो गए। मलोया थाना पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। 

Priyanka rana

Advertising