हैरोइन तस्कर ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने स्विफ्ट कार में दबोचा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 18, 2019 - 01:10 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) की नशा तस्करों खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एक ट्रक ड्राइवर को गुप्त सूचना के आधार पर नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस मुताबिक गिरफ्तार आरोपी प्रदीप कुमार गांव नरवल गड्ड, जिला कैथल (हरियाणा) का रहने वाला है। तलाशी के दौरान आरोपी से पुलिस ने 120 ग्राम हैरोईन बरामद की है। 

एस.टी.एफ. के ए.आई.जी. रोपड़ रेंज हरप्रीत सिंह ने बताया कि  ए.एस.आई. कमलजीत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी हरियाणा की स्विफ्ट कार में चंडीगढ़ साइड से मोहाली में आ रहा है। ए.एस.आई. सुखविन्द्र सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गांव मदनपुरा चौंक के नजदीक नाकाबंदी कर प्रदीप कुमार को उस समय दबोचा,  जब वह अपनी स्विफट कार पर मोहाली में दाखिल हुआ। तालाशी लेने पर मौके से उसके पास 120 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जिसे कोर्ट ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

आरोपी के खिलाफ कैथल में है केस दर्ज :
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है। उसे कुछ समय पहले उसके साथी ड्राइवर ने हैरोइन का नशा करने लगा दिया था। बाद में वह नशा करने के साथ सप्लाई भी करने लग पड़ा। उसके खिलाफ हरियाणा के कैथल में करीब चार महीने पहले एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। उस केस में वह दो महीने जेल में रहा और बाद में उसकी जमानत हो गई। उसने बताया कि इस उपरांत उसने नशा छोड़ दिया था।

जीरकपुर में रह कर करने लगा नशा सप्लाई :
आरोपी ने बताया कि वह करीब एक महीना पहले अपने दोस्त के साथ जीरपुर के वी.आई.पी. रोड़ पर किराए के फ्लैट में रहकर नशा सप्लाई करने लगा था।  कल भी वह कैथल (हरियाणा) निवासी किसी व्यक्ति से 1500 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से हैरोइन खरीद कर लाया था जिसे उसने यहां पर करीब 2 हजार रुपए प्रति ग्राम बेचनी थी। 

एस.टी.एफ. पुलिस स्टेशन में केस दर्ज :
हैरोइन सहित गिरफ्तार किए गए आरोपी को एस.टी.एफ. के पुलिस स्टेशन ले जाया गया जहां पर उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया। आज उसे अदालत में पेश किया गया जिस दौरान अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News