बुड़ैल जेल में देवरानी को हैरोइन देने जा रही महिला गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Nov 25, 2019 - 09:11 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : बुडै़ल जेल में बंद देवरानी को हैरोइन देने जा रही महिला को चैकिंग के दौरान जेल स्टाफ ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान उससे 50.5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पकड़ी गई महिला की पहचान सैक्टर-38 निवासी सुनीता के रूप में हुई। सैक्टर-49 थाना पुलिस ने जेल स्टाफ की शिकायत पर सुनीता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जिला अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

देवरानी को भी एन.डी.पी.एस. केस में पकड़ा था : 
सैक्टर-38 निवासी सुनीता बुड़ैल जेल में बंद देवरानी से मिलने जेल में गई थी। जेल के अंदर जाने से पहले स्टाफ ने सुनीता की चैकिंग की तो उसके कपड़ों के अंदर छिपाकर रखा प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ। जेल स्टाफ ने जब लिफाफा खोला तो अंदर हैरोइन थी। उसकी देवरानी को भी पुलिस ने कुछ माह पहले एन.डी.पी.एस. केस में पकड़ा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News