महिला को अश्लील इशारे करने वाला कार चालक दबोचा

Sunday, Nov 17, 2019 - 12:57 PM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : बेटी को स्कूल लेने जा रही महिला को देखकर कार चालक ने सैक्टर-33 के गवर्नमैंट स्कूल के पास अश्लील इशारे और कमेंट्स किए। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले कार चालक मौके से फरार हो गया। महिला ने आरोपी की गाड़ी का नंबर सी.एच. 01 ए.एल. 2829 पुलिस को बताया। पुलिस ने गाड़ी के नंबर से आरोपी सैक्टर-41 निवासी शिव सिंह को दबोच लिया। 

महिला की शिकायत पर सैक्टर-34 थाना पुलिस ने कार चालक शिव सिंह पर मामला दर्ज किया। पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार दोपहर वह अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी। जब वह सैक्टर-33 के स्कूल के पास पहुंची तो कार चालक ने उसे देखकर अश्लील इशारे और कमेंट्स किए। महिला ने उसे इग्नोर किया और बेटी को स्कूल से लेकर वापस जाने लगी। 

जब वह स्कूल के पास पहुंची तो उसी कार चालक ने फिर से उसे अश्लील इशारा किया। महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला ने आरोपी की कार का नंबर पुलिस को बताया। पुलिस ने सैक्टर-41 निवासी शिव सिंह को गिरफ्तार कर गाड़ी को जब्त कर लिया। 
 

Priyanka rana

Advertising