MCM कॉलेज के पास युवतियों से अश्लील हरकतें करने वाला काबू

Monday, Oct 21, 2019 - 09:18 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : सैक्टर-36 स्थित एम.सी.एम. कालेज के पीछे नाले के पास युवतियों से अश्लील हरकतें करने वाले मनचले को पी.सी.आर. स्टाफ ने दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान डड्डूमाजरा निवासी संजय के रूप में हुई। सैक्टर-36 थाना पुलिस ने पी.सी.आर. स्टाफ की शिकायत पर संजय पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। 

पी.सी.आर. स्टाफ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को गाड़ी में सैक्टर-36 एम.सी.एम. कालेज के पास पैट्रोलिंग कर रहे थे। जब गाड़ी कालेज के पीछे नाले के पास पहुंची तो एक मनचला युवक आती-जाती लड़कियों से अश्लील हरकतें कर रहा था। पी.सी.आर. जवान गाड़ी से उतरा और मनचले संजय को दबोच लिया। 

Priyanka rana

Advertising