हैरोइन और 40 हजार रुपए की ड्रग मनी के साथ तीन गिरफ्तार, जेल भेजे

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2019 - 12:22 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) ने तीन लोगों को हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम गुरजंट सिंह उर्फ सैंटी, सुखवीर सिंह उर्फ सुक्खी, कुलवीर सिंह उर्फ ईलू हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

एस.टी.एफ. के ए.आई.जी. रोपड़ रेंज हरप्रीत सिंह ने प्रैस ब्यान से कहा एस.टी. एफ. पुलिस स्टेशन मोहाली के ए.एस.आई. मलकीत सिंह की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने गांव लांडरां चौंक पर नाका लगा कर चैकिंग की तो गांव मजात की ओर से पंजाब नंबर स्विफ्ट डिजायर कार की तलाशी में आरोपी सुखवीर सिंह से 40 ग्राम तथा अन्य दो आरोपियों से 30-30 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। तीनों से कुल 100 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि उक्त तीनों आरोपियों से 40 हजार रुपए ड्रग मनी भी बरामद हुई है।

मोहाली व फतेहगढ़ साहिब के हैं आरोपी :
ए.एस.आई. मलकीत सिंह ने बताया कि हैरोईन सहित पकड़े गए तीनों आरोपी पंजाब के जिला मोहाली तथा फतेहगढ़ साहिब के निवासी हैं। इनमें से गुरजंट सिंह उर्फ सैंटी निवासी गांव मजात (खरड़) जिला मोहाली, सुखवीर सिंह उर्फ सुक्खी निवासी गांव बडाली आला सिंह (फतेहगढ़ साहिब), कुलवीर सिंह उर्फ ईलू निवासी गांव मक्कडय़ां (खरड़) जिला मोहाली का निवासी है। 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खुद भी नशा करने के आदी थे। नशे की आपूर्ति के लिए नशा खरीद कर लाते थे। जिसमें से वह कुछ हैरोइन मोहाली तथा चंडीगढ़ में बेच देते थे। उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ एस.टी.एफ. पुलिस स्टेशन फेज-4 मोहाली में केस दर्ज कर लिया गया। आज तीनों आरोपियों को डयूटी मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जिस दौरान तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News