PGT संस्कृत चयनित ने किया CM हाऊस का घेराव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Saturday, Sep 14, 2019 - 11:54 AM (IST)

पंचकूला(आशीष) : पी.जी.टी. संस्कृत चयनितों का धरना शुक्रवार को 24 वें दिन जारी रहा। पी.जी.टी. संस्कृत के चयनित उम्मीदवार 20 अगस्त से लगातार पंचकूला में धरना दे रहे हैं परंतु सरकार ने अभी तक कोई सुध नहीं ली। 

जिस कारण से धरना कर रहे अध्यापकों में रोष है। शुक्रवार को पी.जी.टी. संस्कृत संघर्ष समिति ने भारी संख्या में धरना स्थल पर इकट्ठे होकर नियुक्ति के लिए सी.एम. हाऊस का घेराव किया। सैक्टर-18 व 7 की सड़क पर उन्हें रोक लिया। इस दौरान जिला मैजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर उनकी बात आलाधिकारियों से करवाने का आश्वासन दिया लेकिन सदस्य अपनी बात पर अड़े रहे। पंचकूला पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

Priyanka rana

Advertising