कालोनियों में प्रतिबंधित इंजैक्शन सप्लाई करने वाला युवक काबू

Friday, Sep 13, 2019 - 11:43 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : प्रतिबंधित इंजैक्शन सप्लाई करने वाले युवक को पुलिस ने सैक्टर-39 में नाका लगाकर दबोच लिया। युवक से 50 प्रतिबंध इंजैक्शन बरामद हुए। आरोपी की पहचान मलोया निवासी सरवार खान के रूप में हुई। सैक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे जिला अदालत में पेश किया। 

वहां से अदालत ने आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस पार्टी सैक्टर-39 सी/डी की डिवाइडिंग रोड पर पैट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान बैग लेकर आ रहा युवक पुलिस को देखकर वापस जाने लगा। युवक को दबोच कर उसके बैग की तलाशी ली तो इंजैक्शन बरामद हुए। सरवार खान नशे का आदी है। उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट और चोरी के पांच केस सैक्टर-39 थाने में दर्ज हैं। 

Priyanka rana

Advertising