चंडीगढ़ की शराब जीरकपुर में बेचने वाला काबू

Saturday, Sep 07, 2019 - 01:29 PM (IST)

जीरकपुर(गुरप्रीत) : पुलिस ने एक व्यक्ति को चंडीगढ़ की शराब के साथ काबू किया है, जिसको वह व्यक्ति जीरकपुर में बेचने के लिए लेकर आ रहा था। गुरुवार देरशाम पुलिस ने चंडीगढ़ रोड पर वैलवेट क्लर्क होटल के नजदीक टी प्वाइंट पर नाका लगाया था तभी एक व्यक्ति चंडीगढ़ की तरफ से अपने स्कूटर पर चंडीगढ़ में बिकने वाली संतरा मार्क की तीन पेटी शराब लेकर आ रहा था जिसे गुप्त सुचना पर काबू कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान ढकौली के मंजीत सिंह के रूप में हुई है। 

जानकारी देते हुए ए.एस.आई. नाथी राम ने बताया कि उन्हें गुप्त सुचना मिली थी कि एक व्यक्ति चंडीगढ़ से सस्ती शराब लेकर जीरकपुर की तरफ आ रहा है।  उन्होंने बताया कि आरोपी चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर उसे जीरकपुर क्षेत्र में महंगे रेट पर बेचने का काम करता है। जीरकपुर पुलिस की पुलिस आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Priyanka rana

Advertising