चोर गिरोह के 2 सदस्य काबू

Wednesday, Aug 14, 2019 - 03:20 PM (IST)

खरड़(रणबीर/शशि) : थाना सिटी पुलिस ने एक चोर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। ए.एस.आई. हरजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर खरड़ के अभिषेक भटनागर और गांव ढंगराली मोरिंडा निवासी हंसप्रीत सिंह को चोरी की वारदातों को अंजाम के आरोप में सरकारी डिस्पैंसरी के पास पकड़ा। 

आरोपियों से एक्टिवा भी बरामद हुई। दो आरोपी पाथा और बिट्टू अभी फरार हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की फ्रिज, 2 बैटरियां, फ्रिज की मोटरें व अन्य सामान बरामद किया है। कोर्ट ने दोनों एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

Priyanka rana

Advertising