16 किलो गांजे के साथ तीन आरोपी काबू

Saturday, Aug 10, 2019 - 01:39 PM (IST)

पंचकूला(चंदन) : पिंजौर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान 16 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है। जानकारी अनुसार पुलिस नालागढ़-बद्दी रोड पर गांव चरनियां मोड़ के पास गश्त कर रही थी। उसी दौरान गांव चरनियां की तरफ से एक मोटरसाइकिल रेहड़ी पर दो बोरी रखकर तीन लोग आते दिखे। 

जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने थोड़ी दूरी पर तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। जब बोरियों को चैक किया तो उसमें गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान कृष्ण, रामफल व पीर दास गांव खड़ा पत्थर पिंजौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार कोर्ट में पेश किया वहां से आरोपी रामफल को एक दिन के रिमांड पर व दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

Priyanka rana

Advertising