पुलिस ने 55 किलो गांजे के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Monday, Jul 29, 2019 - 12:03 PM (IST)

पंचकूला(चंदन) : सैक्टर-14 थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर तीन लोगों को करीब 55 किलो गांजे के  साथ गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए गांजे की कीमत 8 लाख बताई जा रही है। 

जानकारी अनुसार सैक्टर-14 थाना के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर नवीन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सैक्टर-14 स्थित राजीव कॉलोनी में दो आरोपी सूरज व गोविंदा आई.पी.सी. 307 के मामले में छुपे हैं। सूचना मिलते ही इंस्पैक्टर नवीन कुमार टीम के साथ राजीव कॉलोनी पहुंचे और दोनों आरोपियों को गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

निशानदेही पर तीसरा काबू :
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा सैक्टर-5 स्थित बंगाला गोविंदा नामक युवक से लिया था। इसके तुरंत बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी बंगाला गोविंदा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास 55 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान सूरज मौली कॉम्पलैक्स, गोविंदा राजीव कॉलोनी व बंगाला गोविंदा सैक्टर-5 झुगगी निवासी के रूप मेंं हुई है।

गोविंदा व सूरज पर कई मामले दर्ज :
जांच अधिकारी ने बताया कि गोविंदा व सूरज दोनों आरोपियों पर चंडीगढ़ में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया वहां से गोविंदा व सूरज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है जबकि बंगाला गोविंदा को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

Priyanka rana

Advertising