पार्टी में मामूली बहस के बाद युवक पर दागी गोली, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jul 28, 2019 - 09:47 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : रैस्टोरैंट में पार्टी के दौरान कर्मचारी से मामूली बहस के बाद युवक ने उस पर फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि कर्मचारी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने कर्मचारी मनोज की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार सैक्टर-9 स्थित द स्टेज रैस्टोरैंट में शुक्रवार रात को एक बैंक के कर्मचरियों की पार्टी थी।  पार्टी में आशीष शर्मा नामक व्यक्ति भी आया हुआ था। उसकी किसी बात को लेकर पार्टी में आए अन्य लोगोंं से बहस हो गई थी। इसके  बाद रात करीब 12 बजे आशीष रैस्टोरेंंट से बाहर आ गया और पार्टी में आए लोग भी बाहर आ गए थे। 

अशीष की पार्टी में आए अन्य लोगों से पर्किंग में हाथापाई गाली गलौच शुरू हो गई। मनोज भी बाहर मौजूद था। मनोज बीच बचाव करने लगा, तभी अशीष ने गुस्से मेंं आकर अपनी कार से देशी कटटा निकाला और मनोज के उपर फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि गोली मनोज को नहीं लगी। फायर करने के तुरंत बाद आरोपी अशीष मौके से फरार हो गया। जिसके पुलिस को सूचना दी गई। 

मौके पर पहुची पुलिस ने घटनास्थल की जांच और मौके एक खोल भी बरामद किया। पुलिस ने मनोज की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस ने शनिवार को आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News