नए DC के लिए प्रशासन को मिनिस्ट्री के अप्रूवल का इंतजार

Sunday, Sep 16, 2018 - 09:11 AM (IST)

चंडीगढ़़(राजिंद्र) : डी.सी. अजीत बालाजी जोशी का सितम्बर के अंत में कार्यकाल पूरा हो जाएगा। साथ ही उनकी प्रोमोशन भी हो गई इसलिए वह ट्रेनिंग पर चल रहे हैं। प्रशासन की मांग के बाद हरियाणा ने डी.सी. के लिए तीन अधिकारियों का पैनल भेजा था। 

इसमें से आई.ए.एस. मंदीप बराड़ का नाम प्रशासक ने फाइनल किया था लेकिन मंत्रालय से अभी तक उनके नाम की अनुमति नहीं मिली है, जिसके चलते नए डी.सी. की नियुक्ति का काम लटका हुआ है। यू.टी. प्रशासन में डी.सी. का पद हरियाणा कैडर से भरा जाता है। वर्तमान डी.सी. का कार्यकाल इसी माह पूरा हो जाएगा। प्रशासन द्वारा मंजूरी के लिए बराड़ का नाम भेजे हुए करीब दो माह से ऊपर समय हो गया है लेकिन अभी तक उनके नाम की अंतिम मंजूरी नहीं मिल पाई है। 

जानकारी के अनुसार डी.सी. अजीत बालाजी जोशी प्रोमोशन होने के चलते ट्रेनिंग पर गए हुए हैं और वह 20 सितम्बर को वापस आएंगे। तब तक ए.डी.सी. सचिन राणा को डी.सी. का एडीशनल चार्ज दिया गया है। ए.डी.सी. ही ट्रेनिंग तक डिप्टी कमिश्नर का चार्ज देखेंगे। इसके लिए प्रशासन द्वारा सोमवार को आर्डर जारी किए जा सकते हैं।

Priyanka rana

Advertising