अब नहीं किया जा सकेगा चहेतों को एडजेस्ट, जानें पूरा मामला

Wednesday, Sep 27, 2017 - 01:12 AM (IST)

चंडीगढ़, (विजय) : यू.टी. के सभी सरकारी डिपार्टमैंट्स और नगर निगम में नियुक्तियां गुप्त तरीके से नहीं हो पाएंगी। डिपार्टमैंट ऑफ पर्सोनल एंड ट्रैनिंग ने इस बारे में एक सर्कुलर जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि प्रशासन और नगर निगम के सभी विभागों में बिना प्रॉपर चैनल के कोई भी नियुक्ति नहीं हो पाएगी। दरअसल कांट्रैक्टर और आऊटसोर्सिंग पर कई भर्तियां मनमाने तरीके से कर दी जाती थी।

ऑफिसर्स अपने चहेतों को एडजस्ट कराने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ते थे लेकिन अब पर्सोनल डिपार्टमैंट ने एक सर्कुलर जारी कर सभी डिपार्टमैंट्स को निर्देश दिए हैं कि कोई भी नियुक्ति चाहे रेगुलर हो, कांट्रैक्ट पर हो, आऊटसोर्सिंग से हो या फिर डी.सी. रेट पर इंप्लाइज रखे जाने हों इसके लिए प्रॉपर विज्ञापन संबंधित डिपार्टमैंट को देना होगा। इसके साथ ही पूरी जानकारी विभाग को अपनी वैबसाइट में देनी होगी।

खेर को भी भेजी कॉपी

डिपार्टमैंट की ओर से सर्कुलर जारी करते हुए सख्त हिदायत दी है। इसके साथ ही डिपार्टमैंट की तरफ से इस बारे में जानकारी यू.टी. प्रशासक के सलाहकार परिमल राय की पी.एस., सांसद किरण खेर और भाजपा के मंडल प्रेजीडेंट प्रदीप बंसल को भी निर्देशों की कॉपी भेजी गई है। दरअसल ये निर्देश इसलिए जरूरी क्योंकि डिपार्टमैंट्स में कांटै्रक्ट, डी.सी. रेट या फिर आऊटसोर्सिंग पर एप्वाइंटमैंट में कई बार गड़बड़ी किए जाने को लेकर शिकायतें आती हैं।

Advertising