HMTA पिंजौर की खाली पड़ी 100 एकड़ जमीन पर सेब मंडी बनाने का प्रस्ताव

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 09:16 AM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि एच.एम.टी.ए. पिंजौर की खाली पड़ी 100 एकड़ जमीन पर एक सेब मंडी बनाने का प्रस्ताव है। पिंजौर में एच.एम.टी. की बंद हुई ट्रैक्टर इकाई की 446 एकड़ जमीन को राज्य सरकार को हस्तांतरण के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

मनोहर लाल ने यह जानकारी आज यहां पंचकूला में आयोजित एक बौद्धिक बैठक के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र में दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण हरियाणा में रक्षा निर्माण इकाई स्थापित करने पर सहमत हुई हैं। एच.एम.टी.ए. पिंजौर की शेष खाली भूमि पर इस इकाई को खोलने के प्रयास किए जाएंगे। 

न्यायालयों में हिंदी भाषा के उपयोग पर उन्होंने कहा कि एक आम सहमति बनी है जिसके अनुसार अदालतों के फैसलों का हिंदी भाषा में अनुवादित संस्करण लोगों के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि वे आसानी से इसे समझ सकें। उन्होंने कहा कि अनुवादकों को राज्य सरकार द्वारा प्रदान करवाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News