सेब आढ़तियों ने प्रशासन को लगाया करोड़ों का चूना!

punjabkesari.in Tuesday, Aug 20, 2019 - 12:58 PM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र ): सेब आढ़ती पंचकूला शिफ्ट करने के मामले में एक व्यापारी ने ग्रेन मार्कीट में मार्कीट फीस चोरी का आरोप लगाया है, जिससे प्रशासन को करोड़ों रुपए का चूना लगा है। व्यापारी ने प्रशासन से इस मामले में विजीलैंस जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने मार्कीट कमेटी के एडमिनिस्ट्रैटर को शिकायत दी है। 

 

दो दशक से चल रही थी धांधली
नरेश शर्मा ने शिकायत में बताया कि पिछले वर्ष सेब का सीजन सैक्टर-39 ग्रेन एंड वैजीटेबल मार्कीट में लगाया था। इस दौरान उन्हें पता चला कि सेब आढ़ती और पूर्व मार्कीट कमेटी के कुछ अधिकारी चंडीगढ़ स्टेट एग्रीकल्चरल मार्कीटिंग बोर्ड को हर सीजन करोड़ों रुपए की मार्कीट फीस चोरी कर अपनी जेबें भरने में लगे थे। यह खेल पिछले दो दशकों से चल रहा था। सेब आढ़ती चंडीगढ़ स्टेट एग्रीकल्चरल मार्कीट बोर्ड को करीब 200 करोड़ की मार्कीट फीस चोरी कर चुना लगा चुके हैं। 

 

सेब आढ़तियों को सता रहा पोल खुलने का डर
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के सेब आढ़ती जब पंचकूला सैक्टर-20 स्थित मंडी में शिफ्ट हुए तो सबको लगा मार्कीटिंग कमेटी चंडीगढ़ अब घाटे में जाएगी और सेब आढ़तियों की सभी शर्तों को चंडीगढ़ प्रशासन मान लेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। प्रशासन ने सब कुछ समझने के बाद फैसला लिया कि मार्कीट कमेटी चंडीगढ़ के अधिकारियों को बदला जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। 

 

इसका नतीजा सामने आया और बिना सेब की मार्कीट कमेटी फीस के चंडीगढ़ कमेटी की फीस घटने की जगह बढ़ गई। सेब आढ़तियों का चंडीगढ़ में काम न करने का कारण मार्कीट कमेटी फीस नहीं है  बल्कि उन्हें डर है कि कहीं 2 दशकों की धांधली सामने न आ जाए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News