ग्रेट अपोलो सर्कस का आगाज कल से

punjabkesari.in Saturday, Apr 30, 2016 - 06:27 PM (IST)

मनीमाजरा : देश की मशहूर सर्कसों में से एक ग्रेट अपोलो सर्कस इस बार शहर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसमें अफ्रीकन कलाकार अक्रबैट, बंबू बैलेंस, जैसे हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। दूसरी ओर मौत के गोले में दो जाबाज कलाकार मोटरसाइकिल घुमाकर लोगों के दिलों की धड़कनें तेज करेंगे। 

 

मनीमाजरा के सर्कस ग्राउंड में आयोजित प्रेसवार्ता में सर्कस के जनरल मैनेजर शिव बहादुर सिंह ने बताया कि ग्रेट अपोलो सर्कस के पहले दिन के शो का उद्घाटन नगर निगम के कमिश्नर आइएएस बी पुरुषार्थ शाम 7 बजे के शो के दौरान करेंगे। 2 मई से सर्कस के रोजाना शो का समय 4 बजे व दूसरा शो 7.30 बजे किया जाएगा। हर रविवार को सर्कस के शो समय दोपहर 1 बजे, दूसरा शो 4 बजे व तीसरा शो 7.30 बजे किया जाएगा। ढाई घंटे के प्रत्येक शो में 30 से 32 विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों की विभिन्न कलाकारों के माध्यम से प्रस्तुति देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News