मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना जल्द होगी लागू : मनोहर

punjabkesari.in Saturday, Feb 27, 2021 - 07:38 PM (IST)

चंडीगढ़, (पांडेय): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंत्योदय की भावना से गरीब से गरीब व्यक्ति के उत्थान के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कई जन कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह घोषणाएं अपने निवास पर संत शिरोमणि गुरु रविदास की 644वीं जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान की। सभी 22 जिलों में एक साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

 


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु रविदास जैसे महान महापुरुषों की शिक्षाएं और उपदेश अब भी प्रासंगिक हैं। ऐसे महान व्यक्तित्वों के जीवन एवं शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार हर जरूरतमंद का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए समॢपत रूप से कार्य कर रही है।


मुख्यमंत्री ने डा. बी.आर. अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले अनुसूचित जाति के परिवारों को घर की मरम्मत के लिए प्रदान की जाने वाली 50 हजार की वित्तीय सहायता को बढ़ाकर 80 हजार रुपए करने की घोषणा की। यह भी घोषणा की कि अब योजना का लाभ सभी वर्गों के बी.पी.एल. परिवारों को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल, 2021 से बी.पी.एल. परिवारों के लिए वाॢषक आय स्लैब को 1 लाख 20 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपए किया गया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति के लोगों को दी जाने वाली कानूनी सहायता की राशि को 11 हजार रुपए से बढ़ाकर 21 हजार रुपए करने की घोषणा की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajesh K Dharwal

Recommended News

Related News