वापस भेजी जाएंगी एंटीबॉडी टैस्टिंग किट्स

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2020 - 01:37 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल) : इंडियन काउंसिल ऑफ मैडिकल रिसर्च के नए आदेशों के मुताबिक कोरोना टैस्टिंग के लिए भेजी गई एंटीबॉडी टैस्ट किट्स को वापस भेजा जाए। हालांकि पी.जी.आई. ने इन किट के इस्तेमाल को लेकर पहले ही मना कर दिया था। पी.जी.आई. डायरेक्टर डॉ. जगत राम के मुताबिक किट्स का यूज पी.जी.आई. में नहीं किया जा रहा था। न ही किट्स आई थीं। 

हम पहले कह चुके हैं कि कोरोना वायरस का संक्रमण पता लगाने के लिए रियल टाइम पी.सी.आर. टैस्ट किया जाता है। इसमें लोगों का स्वैब सैंपल लिया जाता है। जो आर.एन.ए. पर आधारित होता है। यानी इस टैस्ट में मरीज के शरीर में वायरस के आर.एन.ए. जीनोम के सबूत खोजे जाते हैं। यही तरीका हमारे यहां बनाया जा रहा है।  

जी.एम.सी.एच. में आई थी 1000 किट :
जी.एम.सी.एच. 32 के डायरेक्टर डॉ. बी.एस. चवन ने बताया कि उसके पास एक हजार के करीब किट्स आई थी लेकिन यूज होने से पहले ही इसे आई.सी.एम.आर. के निर्देशों के अनुसार रोक लिया गया था। पुराने तरीके से हॉस्पिटल में टैस्टिंग की जा रही है। 

सिविल अस्पताल की ले रहे थे मदद :
एक हफ्ते पहले एंटी बॉडी टैस्टिंग की किट्स हैल्थ डिपार्टमैंट के पास आई थी। टैस्टिंग के लिए शहर के सिविल अस्पतालों की मदद लेने की योजना बनाई गई थी। 4600 के करीब किट्स आई थी, जिन्हें अब वापस किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News