अंशुल मलिक बने सिविल जज कम ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (फर्स्ट क्लास)

punjabkesari.in Wednesday, May 30, 2018 - 11:05 AM (IST)

चंडीगढ़ (ब्यूरो) : अंशुल मलिक एच.पी.जे.एस -2017 की परीक्षा पास कर सिविल जज कम ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (फर्स्ट क्लास) के रूप में चुने गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिजन और दोस्त फूले नहीं समा रहे हैं। उनके पिता सतबीर मलिक एडवोकेट हैं और माता सरोज मलिक हरियाणा एजुकेशन डिपार्टमेंट में ई.एस.एच.एच  हैं। अंशुल ने 12 वीं तक की पढ़ाई पंचकूला सैक्टर-15 के भवन विद्यालय से की हैं।  इसके बाद एस.डी कालेज से  उन्होने अपनी बी.कॉम की थी। 

 

पंजाब यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ लॉ से एल.एल.बी की पढ़ाई की, फिलहाल वे हरियाणा सरकार में अस्सिटेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के रूप में काम कर रहे हैं। अंशुल मलिक ने एच.पी.जे.एस -2017 की परीक्षा पास की और सिविल जज कम ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (फर्स्ट क्लास) के रूप में चुने गए। इस तरह से उन्होंने अपना और अपने माता-पिता का सपना पूरा किया।  परीक्षा का परिणाम 25 मई 2018 को घोषित किया गया था। अंशुल मूलरूप से पानीपत जिले के राजा खेड़ी गांव से हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News