गृह सचिव के नाम भेजा गुमनाम पत्र

punjabkesari.in Wednesday, Feb 21, 2018 - 03:27 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): पुलिस विभाग में एक ही जगह कई सालों से ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों का तबादला करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारियों ने गृह सचिव को गुमनाम पत्र लिखा है। इस गुमनाम पत्र में चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारियों ने कहा कि कई सालों से एक ही यूनिट में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी मौज कर रहे हैं उन्हें पूछने वाला कोई नहीं है।

 

उनकी अफसरों के साथ सेटिंग हो रखी है। उनके साथ के पुलिसकर्मी मौज कर रहे हैं और वे लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारियों का कहना है कि इससे उनका मनोबल टूटता है। चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारियों ने मांग की है कि  सभी पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग की जांच किसी सीनियर अधिकारी से करवाई जाएं ताकि सच्चाई सभी को पता चल सके। 


एक कर्मचारी 6 साल से नहीं आया ड्यूटी पर, हाजिरी लग रही
चंडीगढ़ पुलिस कर्मचारियों ने गृह सचिव को लिखे पत्र में कहा कि सैक्टर-16 स्थित पुलिस चौकी में पुलिसकर्मी अजीत सिंह करीब 23 सालों से ड्यूटी कर रहा है। उन्हें चौकी का स्थाई इंचार्ज लगाया गया है। चंडीगढ़ पुलिस की पी.ई.बी. ब्रांच और आला अफसर यहां पर दूसरा इंचार्ज लगाना भूल गए हैं। इसके अलावा एक कर्मचारी राजेंद्र कुमार छह सालों से ड्यूटी पर नहीं आया है। 

 

इसके बावजूद  उसकी हाजिरी रजिस्टर में लगती है। इसके अलावा उसे पूरा वेतन और भत्ता मिलता रहता है। अफसरों के साथ राजिंद्र कुमार की सांठगांठ है। इसी के चलते अफसर उससे कुछ नहीं पूछते। कर्मचारियों ने  आरोप लगाया कि राजेंद्र कुमार कई बार सुबह ड्यूटी आता है उसके बाद वह ड्यूटी से गायब हो जाता है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि राजिंद्र कुमार का तबादला कहीं हो जाता है तो वह अपनी मनचाही पोस्टिंग पर दोबारा आ जात है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News