सर्व कर्मचारी संघ ने प्रदेशभर में आंदोलन छेडऩे का किया ऐलान
2021-02-23T20:43:20.833

चंडीगढ़ (पांडेय): सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने पी.जी.टी. संस्कृत के बाद टी.जी.टी. अंग्रेजी के 1035 पदों की भर्ती प्रक्रिया की रद्द करने की ङ्क्षनदा की है। संघ ने सरकार के निर्णय को बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक बताते हुए 26 फरवरी को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शनों में मुद्दे को जोर-शोर से उठाने का ऐलान किया है।
प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा और महासचिव सतीश सेठी ने बताया कि भाजपा सरकार के निर्देश पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 23 जुलाई को विज्ञापन संख्या 9/15 के तहत 1035 टी.जी.टी. अंग्रेजी पदों की भर्ती करने का विज्ञापन जारी किया था।
लिखित परीक्षा के उपरांत नव चयनित टी.जी.टी. अंग्रेजी ज्वाइङ्क्षनग की बाट जोह रहे थे। अचानक 22 फरवरी को सरकार के निर्देश पर आयोग ने ज्वाइङ्क्षनग की बजाय भर्ती प्रक्रिया को ही रद्द करने के फरमान जारी कर दिए। लांबा ने बताया कि 26 फरवरी को जिला मुख्यालयों पर मास धरने-प्रदर्शन में बकाया वेतन और कर्मचारियों की छंटनी के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।