अकांक्ष मर्डर केस : गवाह ने की आरोपी हरमेहताब की पहचान

Sunday, Sep 02, 2018 - 10:58 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी के भतीजे अकांक्ष को कार से कुचलने के मामले में आरोपी हरमेहताब सिंह को कैफे में अकांक्ष के पार्टनर और केस में गवाह ने जिला अदालत में पहचान लिया। 

अदालत में गवाही के दौरान राजन ने कहा कि घटना वाले दिन बी.एम.डब्ल्यू. कार में बलराज सिंह रंधावा के साथ हरमेहताब सिंह भी बैठा था। इससे पहले भी मामले में 2 गवाह अदम्य राठौर व करनयोग आरोपी की पहचान कर चुके हैं। 

मामले में राठौर, करनयोग और राजन मुख्य गवाह हैं। यही अकांक्ष को घायल हालत में उपचार के लिए पी.जी.आई. लेकर पहुंचे थे और इन्होंने ही मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने आरोपी हरमेहताब सिंह को गिरफ्तार कर लिया था जबकि मुख्य आरोपी बलराज सिंह रंधावा अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अदालत उसे पी.ओ. डिक्लेयर कर चुकी है। 

वारदात के अनुसार अकांक्ष को सैक्टर-9 स्थित एक कोठी के बाहर बलराज सिंह रंधावा और हरमेहताब सिंह ने कार से रौंद दिया था। हादसे के चश्मदीद अकांक्ष के भाई अदम्य सिंह ने बताया था कि हादसे के दौरान गाड़ी बलराज चला रहा था और साइड में हरमेहताब बैठा था। बलराज ने जानबूझकर उसके भाई पर गाड़ी चढ़ाई थी। 

Priyanka rana

Advertising