घर में घुसा तेंदुए की तरह दिखने वाला जानवर, मचा हड़कंप

Saturday, Jul 20, 2019 - 12:49 PM (IST)

पंचकूला(आशीष) : सैक्टर-9 के मकान नंबर-595 में रहने वाले परिवार में उस समय हड़कंप मच गया। जब घर पर एक जंगली जानवर घुस गया। यह जानवर तेंदुए के बच्चे की तरह लग रहा था। यह जंगली जानवर पूरी रात मकान के छत में लगे जाल में फंसा रहा। 

सुबह उठकर जब परिवार ने देखा तो जंगली जानवर जाल से निकलकर घर के छज्जे पर आ चुका था। इसके बाद नगर निगम के प्रशासक एवं वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। टीम ने जंगली जानवर को पकडऩे की कोशिश की परंतु हाथ नहीं आया और भाग गया। 

Priyanka rana

Advertising