व्यापार मंडल चुनाव में अनिल वोहरा की जीत
punjabkesari.in Sunday, Apr 17, 2016 - 05:08 PM (IST)

चंडीगढ़ : व्यापार मंडल के चुनाव चरणजीव गुट के अनिल वोहरा ने 255 वोट हासिल 106 वोट्स से साहनी गुट के कैलाश जैन को हरा दिया। वही साहनी गुट के कैलाश जैन को 149 वोट्स मिली। टोटल 404 वोट्स थी। दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर चुनाव के परिणाम चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने घोषित किए जिसके बाद वोहरा गुट के समर्थको ने ढ़ोल बजाकर खूब डांस भी किया। मतगणना सेक्टर-26 के सत्संग भवन में हुई थी।