प्रदेश में एडहॉक पर रखे जाएंगे डॉक्टर : विज

punjabkesari.in Thursday, Jul 11, 2019 - 01:47 PM (IST)

पंचकूला(आशीष) : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि प्रदेश में चार नए अस्पतालों के निर्माण के लिए टैंडर जारी किए जा चुके हैं। डाक्टरों की कमी को दूर करने के लिए एडहॉक आधार पर डाक्टर रखे जाएंगे। 

इसके तहत एम.बी.बी.एस. को एक लाख और स्पैशलिस्ट को सवा लाख रुपए का वेतन दिया जाएगा। विज बुधवार को भाजपा के मंडल पदाधिकारियों की बैठक से पहले सैक्टर-2 स्थित पार्टी कार्यालय में प्रैस कांफ्रैंस को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञान चंद गुप्ता भी मौजूद थे।

संगठन बनाने पर जोर :
विज ने कहा कि पार्टी का इस समय संगठन को मजबूत बनाने पर जोर है। उसी के तहत उन्हें पंचकूला, पानीपत और जगाधरी हलके की मंडल बैठकों को आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा की फौज कभी बैरकों में नहीं जाती। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा में इस बार 75 सीटों का लक्ष्य दिया है। 

शाह ने आज तक जो कहा वह पूरा हुआ है। लोकसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें मिलीं। एक प्रश्न पर कहा कि विधानसभा चुनाव में विकास मुख्य मुद्दा रहेगा। विकास भाजपा का पर्यायवाची बन गया है। राज्य सरकार ने सभी हलकों में समान विकास कार्य कराए हैं। पिछली सरकारों के समय चुनिंदा व चहेतों क्षेत्रों में ही काम होता था। 

उन्होंने जींद, भिवानी, नारनौल और गुडग़ांव में नए सरकारी मैडीकल कालेजों की स्थापना के लिए टैंडर जारी किए जा चुके हैं। मैडीकल कालेजों में सीटें भी बढ़ाई हैं। अस्पतालों में होम गार्ड जवानों को सुरक्षा गार्ड के रूप में रखने की योजना है। एन.एच.एम. में भर्ती के लिए डी.सी. की अगुवाई में कमेटी का गठन किया है। विज ने कहा कि सपना चौधरी के प्रति की गई टिप्पणी के लिए जजपा नेता दिग्विजय चौटाला को सपना तथा महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News