PGI में पहली बार 103 साल के मरीज की एंजियोप्लास्टी

Friday, Aug 16, 2019 - 10:32 AM (IST)

चंडीगढ़(रवि) : पी.जी.आई. के एडवांस कार्डियक सैंटर में पहली बार 103 साल के मरीज की एंजियोप्लास्टी की गई है। कॉर्डियोलॉजी डिपार्टमैंट के मुताबिक देश में इससे पहले 104 साल के बुर्जुग की एंजियोप्लास्टी की गई है, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। नॉर्थ का यह पहला केस है, जिसे पी.जी.आई. में किया गया है।  

एडवांस कार्डियक सैंटर के एच.ओ.डी. डॉ. यशपॉल शर्मा और कॉर्डियोलोजिस्ट डॉ. हिमांशु गुप्ता की यूनिट ने इस प्रोसैस को किया है। शुक्रवार रात को मरीज हार्ट अटैक के बाद पी.जी.आई. एमरजैंसी लाया गया था। जहां चैकअप के बाद उन्हें आई.सी.यू. में अंडर ऑब्जरवेशन रखा गया। मंगलवार को एंजियोप्लास्टी की गई है, फिलहाल मरीज की हालत अच्छी है। एक या दो दिन में उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।     

आनंदपुर का रहने वाला है मरीज :
103 साल के जिस व्यक्ति में एंजियोप्लास्टी का यह प्रोसैस किया गया है। वह आनंदपुर साहिब के पास किसी गांव के रहने वाले बताए जा रहे है, जिनका नाम बाबा सोमवार है। उनके साथ उनके फॉलोवर्स हैं जो पी.जी.आई. में रुके हुए हैं।     

Priyanka rana

Advertising