पंचकूला में हरियाणा भर से पहुंची आंगनवाड़ी वर्कर अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Wednesday, Nov 24, 2021 - 02:12 PM (IST)

पंचकूला, चंदन: बुधवार को पंचकूला में हरियाणा भर से पहुंची आंगनवाड़ी वर्कर अपनी मांगों को लेकर कर रही हैं प्रदर्शन। अपने मांगो को लेकर चंडीगढ़ स्तिथ मुख्यमंत्री हरियाणा आवास के लिए कूच किया।  आंगनवाड़ी वर्कर अपनी मांगों को लेकर हरियाणा के सभी जिलों से भारी संख्या में पंचकूला पहुंची। प्रदर्शन कर रही आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन की मांग है कि उनको दिए जाने वाला वेतन महंगाई को देखते हुए बढ़ाया जाए ।

 

हरियाणा सरकार  द्वारा 2018 में किए हुए समझौते को लागू करें ।इनकी मांग है कि ठेकेदारी प्रथा खत्म किया जाए और आंगनवाड़ी को एनजीओ को देने का फैसला वापस लिया जाए।जिसको लेकर हजारों की संख्या में आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन पंचकूला से चंडीगढ़ मुख्यमंत्री हरियाणा आवास के लिए निकली है। पंचकूला चंडीगढ़ बॉर्डर पर पुलिस द्वारा भारी बेरीगेटिंग की गई है।पंचकूला से चंडीगढ़ मुख्यमंत्री हरियाणा आवास के घेराव के लिए जा रही आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन के  सदस्यों को चंडीगढ़ पंचकूला बॉर्डर पर रोकने का प्रयास किया जाएगा।चंडीगढ़ और पंचकूला पुलिस के जवान भारी संख्या में बॉर्डर पर तैनात किये गए है।

Chandan Mishr

Advertising