12 हजार रिश्वत लेता सेवादार काबू, एस.डी.ओ. की तलाश

Friday, Aug 19, 2022 - 09:14 PM (IST)

चंडीगढ़,(रमनजीत): पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने दफ्तर ए.डी.ए., पुड्डा भवन अमृतसर में तैनात एक सेवादार को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस केस में फरार सह आरोपी एस.डी.ओ. विजय पाल सिंह की तलाश जारी है।

 


विजीलैंस ब्यूरो के मुताबिक एस.डी.ओ. पुड्डा के सेवादार अमृत दीप सिंह को सौरभ भाटिया निवासी सुशांत लोक, गुरुग्राम (हरियाणा) की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकत्र्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुंच करके शिकायत दी थी कि न्यू पाल एवैन्यू अमृतसर स्थित उसके एक प्लॉट को बेचने संबंधी एन.ओ.सी. जारी करने के बदले उक्त एस.डी.ओ. उससे 12 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है।

 


शिकायत के तथ्यों की जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की एक टीम ने ए.डी.ए., पुड्डा भवन अमृतसर दफ्तर के बाहर ट्रैप लगाकर एस.डी.ओ. के सेवादार अमृत दीप सिंह को शिकायतकत्र्ता से 12 हजार रुपए लेते हुए 2 सरकारी गवाहों की हाजिरी में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एस.डी.ओ. मौके पर उपस्थित न होने के कारण गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

Ajay Chandigarh

Advertising