मंथली सीजन टिकट पर अंबाला के यात्रियों को मिलेगा पार्किंग रेट में डिस्काऊंट

punjabkesari.in Thursday, Jan 23, 2020 - 10:20 AM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन अभी वर्ल्ड क्लास बना नहीं है, लेकिन पार्किंग की दरें उसी दर के अनुसार लेने को लेकर इंडियन रेलवे स्टेशन डिवैल्पमैंट अथॉरिटी (आई.आर.एस.डी.सी.) ने प्लानिंग कर ली है। इस संबंध में 23 जनवरी को दरें तय कर दिल्ली की एक कंपनी को एक ठेका पंचकूला साइड और एक ठेका चंडीगढ़ साइड पर अलॉट हो गया है। आई.आर.एस.डी.सी. के चीफ प्रोजैक्ट मैनेजर बलबीर सिंह ने बताया कि नई दरें 1 फरवरी से लागू हो जाएंगी।

 

रोजाना टिकट लेकर जाने वालों को महंगी पड़ेगी पार्किंग
बलबीर सिंह ने बताया कि जो लोग मंथली सीजन टिकट पर चंडीगढ़ से अंबाला आते या जाते हैं, उन्हें डिस्काऊंट मिलेगा। जो लोग मंथली सीजन टिकट के बगैर रोजाना टिकट लेकर जाते हैं, उनसे टू व्हीलर के 1200 रुपए लिए जाएंगे, लेकिन जिनके पास मंथली सीजन टिकट है, उनसे प्रतिमाह 270 रुपए लिए जाएंगे। 

 

बलबीर सिंह ने बताया कि उन्हें 77.50 फीसदी डिस्काऊंट दिया जाएगा। उनसे 1200 रुपए मंथली का मात्र 22.50 फीसदी पैसा ही लिया जाएगा। ऐसे ऑटो, फोरव्हीलर एम.एस.टी. होल्डर को डिस्काऊंट दिया जाएगा। फोर व्हीलर एम.एस.टी. चालकों 62.97 फीसदी डिस्काऊंट दिया जाएगा। ऑटो रिक्शा चालकों को 72.23 फीसदी डिस्काऊंट दिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News