भक्ति की पाठशाला में संस्कारों की सीख, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Oct 09, 2017 - 08:58 AM (IST)

चंडीगढ़(मीनाक्षी) : ऐलन करियर इंस्टीच्यूट द्वारा भक्ति की मैगा पाठशाला संस्कार महोत्सव आयोजित किया गया। आध्यात्मिक माहौल के बीच 10 हजार से अधिक साइंस के कोचिंग विद्यार्थियों ने एक साथ इस महोत्सव में हिस्सा लिया। 

 

शहर के सैक्टर-34 प्रदर्शनी मैदान में आयोजित ऐलन करियर इंस्टीच्यूट के इस वाॢषकोत्सव में काफी संख्या में शिक्षक, गण्यमान्य नागरिक और विद्याॢथयों के अभिभावक भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत भक्ति गीतों से हुई। इंस्टीच्यूट के निदेशक गोविंद माहेश्वरी ने गणपति वंदना से भजनों की शुरूआत की। इसके बाद निदेशक गोविंद माहेश्वरी ने भजनों की प्रस्तुति दी। 

 

पंचलक्षण अपनाएं विद्यार्थी वर्ग :
श्री झालरिया पीठाधिपति जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी, घनश्यामाचार्य महाराज ने कहा कि विद्यार्थी रूपी कच्ची मिट्टी को गुरु रूपी कुम्हार ही सच्चा आकार दे सकता है। शिक्षक को पढ़ाने का सौभाग्य मिला है तो यह भी परमात्मा की कृपा है और छात्र को अच्छे शिक्षक मिले हैं तो उस पर भी परमात्मा की कृपा है। अत: हमें परमात्मा में ध्यान लगाना है, विश्वास रखना है। इस अवसर पर झालरिया पीठ के युवराज स्वामी भूदेवाचार्य महाराज भी मंचासीन रहे।

 

भगवान वैंकटेश और लक्ष्मी  आई की भव्य सवारी :
यहां भगवान वैंकटेश व लक्ष्मी की भव्य सवारी आई और दिव्य कल्याणोत्सव शुरू  हुआ। विशाल पंडाल में जगमगाती रोशनी में जैसे ही भगवान श्री वैंकटेश का दिव्यकल्याण उत्सव प्रारंभ हुआ, हजारों विद्यार्थी पुष्पवर्षा करते हुए आनंद लेते रहे। भगवान श्री वैंकटेश और लक्ष्मी जी भव्य सवारी आई और भक्ति भजन गूंजे। स्वर्ण मंगल गिरी में सुसज्जित भगवत विग्रह, राज्योपचार से शोभायमान थे। 

 

इस पारंपरिक वातावरण में दूल्हे रूप में सजे शंख, चक्रधारी भगवान श्री वैंकटेश की एक झलक देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ती रही। यहा कल्याणोत्सव दक्षिण भारत में श्री तिरुपति बालाजी का कल्याणोत्सव वैष्णव परंपरा के अनुसार मनाया गया। इसी तर्ज पर भगवान लक्ष्मी-वैंकटेश का विवाहोत्सव मांगलिक ढंग से हुआ। इस अलौकिक विवाहोत्सव में कई गण्यमान्य यजमान बने। ऐलन परिवार के निदेशक गोविंद माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी समेत इंस्टीच्यूट के कई फैकल्टी सदस्य सपत्नीक वर और वधुपक्ष बने। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News