एक सप्ताह तक सील रहेंगे चंडीगढ़ के सभी बार्डर एरिया

punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2017 - 09:20 AM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): डेरा प्रमुख को 28 अगस्त को पंचकूला की सी.बी.आई. में सजा सुनाई जाएगी। इस दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस सर्तक है। सुरक्षा के मद्देनजर शहर के सभी बार्डर एरिया पूरी तरह सील कर दिए हैं और बार्डर एरिया इसे ही सप्ताह तक सील रहेंगे। शहर आने-जाने के सभी रास्तों पर भारी पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किया है। पहचान पत्र और शहर में प्रवेश करने का ठोस कारण बताए बिना किसी की बाहरी व्यक्ति को शहर में एंट्री करने की इजाजत नहीं है। यह जानकारी पुलिस विभाग के डी.जी.पी. तेजिंदर सिंह लूथरा ने पुलिस मुख्यालय में दी। उन्होंने बताया कि पंचकूला अदालत में डेरा प्रमुख को दोषी करार देने के बाद जैसे वहां डेरा समर्थकों ने हिंसक रूप धारण किया ऐसी स्थिति के मद्देनजर चंडीगढ़ में भी करीब 3 से 4 दिन पहले ही शहर में धारा-144 लागू कर दी थी और शहर के सभी बोर्डर एरिया भी सील कर दिए थे। पुलिस विभाग में सभी कर्मियों की छुटियां रद्द कर दी है और अधिकारियों को सुरक्षा इंतजामों में किसी भी तरह की कोई भी कोताही न बरती जाने की हिदायत दी गई है। हालातों के मद्देनजर शहर में एक सप्ताह तक सारे सुरक्षा इंंतजाम ऐसे ही रहेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News