गृहमंत्री अमित शाह का हरियाणा दौरा भाजपा कार्यकत्र्ताओं में भरेगा नई ऊर्जा

Monday, Feb 13, 2023 - 06:54 PM (IST)

चंडीगढ़,(बंसल): केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 फरवरी को हरियाणा दौरे पर हैं। इस दौरान वे सरकारी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान शाह संगठन की दो बैठकों को भी संबोधित करेंगे। भाजपा हरियाणा प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने बताया कि शाह का दौरा संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं। भाजपा मिशन-2024 की तैयारियों में लगी हुई इसलिए शाह का दौरा हरियाणा भाजपा के लिए बहुत ही मायने रखता है। शाह करनाल में पुलिस विभाग के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

 

 

इसके बाद एक और उनका सरकारी कार्यक्रम होगा। दोपहर बाद करनाल और सोनीपत में भाजपा बूथ स्तर के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। करनाल में 1000 और सोनीपत में लगभग 1500 कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे। शर्मा ने बताया कि गृहमंत्री शाह का दौरा कार्यकर्ताओं में नई उर्जा भरने का काम करेगा। गृहमंत्री के दौरे को लेकर जो तैयारियां की गई हैं उनकी खुद प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ सोनीपत में कार्यकत्र्ताओं के साथ बैठक कर समीक्षा कर चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां तय कर दी है।
 

 

 

नए मतदाताओं के लिए अभिनंदन कार्यक्रम चलाएगी भाजपा
डा. शर्मा ने बताया कि 6 अप्रैल तक प्रदेश की 90 विधानसभाओं के पन्ना प्रमुखों की कार्यशालाएं होंगी। एक कार्यशाला में 3500 से 4000 कार्यकत्र्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक तीन कार्यशालाएं हो चुकी हैं। 15 मार्च से 22 मार्च तक नए मतदाताओं से सम्पर्क साधने का अभियान चलाया जाएगा। 23 मार्च शहीद भगत सिंह बलिदान दिवस पर भाजपा का युवा मोर्चा नए मतदाताओं के अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित करेगा।
 

 

 

मुख्यमंत्री स्वयं तैयारियों को जायजा ले रहे: अरोड़ा
हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी मालती अरोड़ा ने बताया की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है, जिसके कार्यकर्ताओं के मन में पहले देश फिर दल और सबसे अंत में स्वयं के हित की भावना है। 
 

Ajay Chandigarh

Advertising