सिविल अस्पताल में आज से सभी ओ.पी.डी. शुरू

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2020 - 10:47 AM (IST)

पंचकूला (आशीष): एक बार फिर हैल्थ डिपार्टमैंट ने ग्राऊंड रिएलिटी पता होने के बावजूद डिपार्टमेंट के फेवर में फैसला लेते हुए वीरवार से सिविल अस्पताल में ही सभी डिपार्टमेंट की ओ.पी.डी. चलाने का फैसला लिया है। 

 

सभी डिपार्टमेंट की ओ.पी.डी. उसी सिविल अस्पताल में चलाई जाएंगी, जिसे विभाग की ओर से कोरोना पॉजीटिव मरीज आने के लिए कोविड- 19 डेजिग्नेटिड किया था और अब तक यहां पर 5 से ज्यादा कोरोना पॉजीटिव मरीज एडमिट भी हो चुके हैं जबकि, 100 से ज्यादा सस्पैक्टिड मरीजों को भी एडमिट किया जा चुका है।

 

इसके अलावा यहां पर डेली ऐसे लोगों को भी लाया जा रहा है, जिनके कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल कलैक्शन के लिए बुलाया जा रहा है। यहां पर न तो चंडीगढ़ के मरीजों और न ही पंजाब और हिमाचल प्रदेश से आने वाले मरीजों की रजिस्ट्रेशन की जाएगी।

 

रजिस्ट्रेशन काऊंटर पर सिर्फ हरियाणा के सभी जिलों से आने वाले लोगों को ही रजिस्टर्ड किया जाएगा। जबकि अभी कुछ दिनों तक विभाग को सिर्फ पंचकूला के लोगों के लिए ही ओ.पी.डी. चलानी चाहिए. थी। बताया जा रहा है कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से उच्चाधिकारियों के दबाव में आकर इस फैसले को लिया है।

 

उच्चाधिकारियों के कहने पर ओ.पी.डी. चलाने का फैसला लिया
वीरवार से सिविल अस्पताल में सभी ओ.पी.डी. चलाने के लिए पी.एम.ओ. डॉ. सरीता यादव ने सभी डिपार्टमैंट के एच.ओ.डी. डॉटरों के साथ मीटिंग की। इसमें 15 के करीब सीनियर डॉटर मौजूद रहे, जिसमें कई डॉटरों ने अभी से सिविल अस्पताल में ओ.पी.डी. चलाने के लिए मना किया था। कुछ डॉटरों ने इसका विरोध करने के बाद भी मैनेजमैंट की ओर से सिर्फ उच्चाधिकारियों के कहने पर ओ.पी.डी. चलाने का फैसला लिया। 

 

हैल्थ डिपार्टमैंट ने अस्पताल की ओ.पी.डी. बंद होने के बाद मैडीकल मोबाइल यूनिट चलाई थी, ताकि उन्हें डोर स्टैप पर सुविधा दी जा सके। हालात ऐसे हैं कि कुछ ऐसी डिस्पैंसरियां भी हैं , जहां पर डॉटर अपनी ड्यूटी से ही नदारद रहते हैं , जिसके बाद यहां आने वाले मरीजों को इलाज नहीं मिलने से अस्पताल की एमरजैंसी में जाना पड़ता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News