इंडिया यूथ गेम्स-2021 के लिए सभी प्रबंध समय पर पूरे कर लिए जाएंगे : संदीप सिंह

Tuesday, Apr 27, 2021 - 08:01 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि 21 नवंबर से 5 दिसंबर, 2021 तक होने वाली ‘इंडिया यूथ गेम्स- 2021’ के लिए सभी प्रबंध समय पर पूरे कर लिए जाएंगे। संदीप सिंह आज भारत सरकार के उच्चाधिकारियों एवं प्रदेश सरकार के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से बैठक कर तैयारियों का जायजा ले रहे थे।

 


उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया गेम्स के लिए हरियाणा सरकार की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रबंध समय पर पूरे कर लिए जाएंगे। खेलों के आयोजन के लिए बहुउद्देशीय हॉल, मैदान, ट्रैक इत्यादि के मरम्मत और नव निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। खिलाडिय़ों के ठहरने व खाने-पीने के उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर खिलाडियों के प्रदर्शन पर कोई प्रभाव न पड़े इसके लिए खेलों के आयोजन के लिए प्लान-2 तथा प्लान-3 की तैयारियां भी चल रही हैं। 

Vikash thakur

Advertising