AIG आशीष कपूर के खिलाफ शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज

Friday, Oct 18, 2019 - 12:01 PM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत) : पंजाब पुलिस के ए.आई.जी. आशीष कपूर के खिलाफ हिरासत में बंद एक महिला के साथ शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि मामला पहले ही मोहाली स्थित स्टेट थाने में अन्य धाराओं के तहत दर्ज था।

जिसमें आई.जी. कुंवर विजय प्रताप की जांच के बाद हिरासती बलात्कार की धाराओं को जोड़ा गया है। यह मामला जिस महिला की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है, वह उसी जेल में बंद थी, जिस जेल में ए.आई.जी. आशीष कपूर घटना के वक्त अधिकारी के तौर पर तैनात थे।

Priyanka rana

Advertising