चंडीगढ़ गैंगरेप के बाद सख्त हुआ प्रशासन, बंद होंगे ऑटोरिक्शा!

punjabkesari.in Sunday, Nov 19, 2017 - 06:35 PM (IST)

चंडीगढ़ : ऑटोरिक्शा में गैंगरेप की घटना के बाद अब ऑटो वालों पर प्रशासन सख्त हो गया हैं। चंडीगढ़ में ज्यादातर ऑटोरिक्शा टेंपरेरी नंबरों पर ही चलाए जा रहे हैं। ये न सिर्फ हरियाणा बल्कि चंडीगढ़ और पंजाब नंबर के भी ऑटोरिक्शा हैं इसलिए प्रशासन ने यह निर्देश दिए हैं कि जितने भी टेंपरेरी नंबर पर ऑटोरिक्शा चंडीगढ़ में चल रहा है या एंटर करता है उनको इंपाउंड किया जाए। इसको लेकर प्रशासन ने स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी यूटी चंडीगढ़ को निर्देश दिए हैं कि बिना डॉक्यूमेंट्स और वेरिफिकेशन के चल रहे ऑटोरिक्शा को इंपाउंड किया जाए। 

 

दरअसल चंडीगढ़ में समस्या ये कि पंजाब और हरियाणा के ऑटोरिक्शा भी चंडीगढ़ में ही चलाए जा रहे हैं।लेकिन इनको कौन चलाता है इसको लेकर कोई जानकारी न तो स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के पास है और न ही चंडीगढ़ पुलिस के पास इनकी कोई जानकारी मौजूद हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News