डिलीवरी के बाद अस्पताल से गायब हुआ जिगर का टुकड़ा, सहेली ने किया था चोरी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 18, 2018 - 12:19 PM (IST)

मोहाली (कुलदीप): गांव बलौंगी के आजाद नगर निवासी अनीता की कोख से जन्मे एक नवजात बच्चे को लेकर विवाद छिड़ गया है। बच्चा इस समय आदर्श कालोनी की रहने वाली एक सहेली के पास था, जो जन्म होते ही बिना बताए उठा ले गई थी। मामला पुलिस के पास भी पहुंचा, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

 

अब मामला वूमैन एंड चाईल्ड वैल्फेयर विभाग के पास पहुंच गया है। विभाग के अधिकारियों द्वारा बच्चे को बेचने की आशंका भी जताई जा रही है। विभाग के अधिकारियों ने बच्चे को चाइल्ड प्रोटैक्शन यूनिट में भेजने की बात कही है। बच्चे की मां ने बच्चा उस महिला से वापस लेने के लिए एस.एस.पी. मोहाली को लिखित शिकायत भी दी है।

 

प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के बाद बच्च किया गायब
बच्चे की मां अनीता ने बताया कि उसका इलाज सिविल अस्पताल फेज-6 से चल रहा था। उसके पास अस्पताल का रिकार्ड है। एक दिन सहेली आई और कहा कि उसे डिलीवरी किसी प्राइवेट अस्पताल में करवा लेनी चाहिए, जहां पर इलाज बढिय़ा होता हो। सहेली उसकी डिलीवरी करवाने के लिए उसे फेज-3 स्थित किसी प्राइवेट अस्पताल में ले गई, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को जन्म देते अनीता की तबीयत खराब हो गई। उसे सैक्टर-16 चंडीगढ़ अस्पताल में रैफर किया गया। जब होश आया तो देखा कि बच्चा पास नहीं था। बच्चा तो उसकी सहेली ले गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News