पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने घर में लगाया फंदा, मौत

punjabkesari.in Monday, Jan 14, 2019 - 09:54 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील): सैक्टर-38 वेस्ट में 32 वर्षीय युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सैक्टर-38 वेस्ट निवासी राजू के रूप में हुई। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। प्राथमिक जांच में पता चला कि राजू की पत्नी के साथ कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। मलोया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पंखे से दुपट्टा बांधकर लगाया फंदा 
पुलिस को रविवार सुबह 9:58 मिनट पर सूचना मिली कि सैक्टर-38 वेस्ट स्थित मकान नंबर 4868/2 में युवक ने फंदा लगा रखा है। पुलिस को वहां पर शिखा मिली, जिसने बताया कि उसके पति राजू ने फंदा लगा रखा है। पुलिस ने  कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो राजू ने पंखे से दुपट्टा बांधकर फंदा लगा रखा था। पुलिस ने राजू को फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर गई। पुलिस ने बताया कि राजू की शनिवार को किसी बात को लेकर पत्नी के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। सुबह जब वह वापस आई तो राजू ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला था। जब खिड़की से अंदर देखा तो उसका पति राजू फंदे पर झूल रहा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News