एक्सीडेंट के बाद दोनों पैरों में आया फैक्चर, डिप्रेशन में लगाया फंदा

Thursday, Jun 20, 2019 - 10:48 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने बुधवार को सैक्टर-32 स्थित मकान में फंदा लगा लिया। पुलिस और लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला व जी.एम.सी.एच.-32 ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। मृतक की पहचान सैक्टर-32 निवासी भूपेंद्र सिंह (33) के रूप में हुई। 

 

परिजनों ने बताया कि भूपेंद्र के दो माह पहले एक्सीडैंट में दोनों पैरों में फैक्चर आ गया था। सैक्टर-34 थाना पुलिस ने बताया कि भूपेंद्र शादीशुदा था व उसका एक बच्चा है। पत्नी कुछ दिन पहले ही मायके गई थी। हादसे के कारण वह काफी परेशान चल रहा था। 

pooja verma

Advertising